Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

शुक्रवार काे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विशेष खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मुश्ताकाबाद माछिल (समशा बेहक वन क्षेत्र) के सेदोरी नाला के जंगली इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।

26 Apr 2025

कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

श्रीनगर। कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। सुरक्षाबलाें ने माैके से पांच एके-47 राइफल, आठ एके-47 मैगजीन, एक पिस्तौल और एक पिस्तौल मैगजीन बरामद की है।

शुक्रवार काे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विशेष खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मुश्ताकाबाद माछिल (समशा बेहक वन क्षेत्र) के सेदोरी नाला के जंगली इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान एक आतंकवादी ठिकाने का सफलतापूर्वक पता लगाया गया। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी ठिकाने की तलाशी लेने के दाैरान मौके से पांच एके-47 राइफल, आठ एके-47 मैगजीन, एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन, गोला-बारूद के 660 राउंड, एक पिस्तौल राउंड और एम4 गोला-बारूद के 50 राउंड समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि गोला बारूद जब्त करने के बाद ठिकाने को नष्ट कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी सफलता है, खासकर इस बात के संकेत के मद्देनजर कि आतंकवादी क्षेत्र में शांति और व्यवस्था को बिगाड़ने के उद्देश्य से गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने समय पर की गई कार्रवाई ने ऐसे नापाक मंसूबों को बड़ा झटका दिया है और नागरिकों के जीवन और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए संभावित खतरों को टाला है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार दोपहर काे दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पर्यटन शहर पहलगाम में आतंकवादियों के हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इस गाेलीबारी में कई लाेग घायल भी हुए थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार
शुक्रवार काे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विशेष खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मुश्ताकाबाद माछिल (समशा बेहक वन क्षेत्र)





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News